आज लखनऊ से ब्राह्मोस मिसाइलो की पहली खेप रवाना होगी।
18 Oct 2025

आज लखनऊ से ब्राह्मोस मिसाइलो की पहली खेप रवाना होगी।
आज लखनऊ से ब्रह्मोस मिसाइलों की पहली खेप रवाना होगी, जिसे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर फ्लैग ऑफ करेंगे। यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम लखनऊ के सरोजिनी नगर स्थित ब्रह्मोस एयरोस्पेस यूनिट में होगा, जहां इन सुपरसोनिक मिसाइलों का उत्पादन, इंटीग्रेशन, टेस्टिंग और क्वालिटी चेकिंग किया जाता है. यह पहली खेप लखनऊ यूनिट की नई 'इंटीग्रेशन एंड टेस्ट' सुविधा से तैयार की गई है, जिसका उद्घाटन 11 मई 2025 को हुआ था। इस उपलब्धि को यूपी डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए मील का पत्थर माना जा रहा है .