खमरिया मे इलेक्ट्रिक स्कूटी के शोरूम में भोर में आग लग गई।
17 Oct 2025

खमरिया मे इलेक्ट्रिक स्कूटी के शोरूम में भोर में आग लग गई।
खमरिया भदोही नगर पंचायत खमरिया के वार्ड 9 पीपर तर कैथान में स्थित एक इलेक्ट्रिक स्कूटी के शोरूम में भोर में आग लग गई। इस हादसे में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने की वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है।स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए। इसके बाद दमकल की गाड़ी बुलाई गई, जिसने आग पर काबू पाया। शोरूम के मालिक कमलेश शुक्ला ने बताया कि आग लगने से 7 से 8 नए वाहनों का नुकसान हुआ है, जो धनतेरस पर डिलीवरी के लिए तैयार थे। इसके अलावा शोरूम में रखे 10 अन्य वाहन भी जल गए। उन्होंने बताया कि गल्ले में रखे 1 लाख 2 हजार रुपये भी जल गए। चौकी इंचार्ज रविप्रकाश और संतोष कुमार सहित अन्य पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग लगने के कारणों की जांच शुरू की। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन इस हादसे से स्थानीय व्यापारियों में चिंता की लहर है।
Advertisement
Advertisement