वरिष्ठ संयुक्त संचालक डॉ. राकेश बोहरे ने ली बीएमओ एवं राष्ट्रीय कार्यक्रम अधिकारियों की बैठक
15 Oct 2025
रिपोर्टर-- रवि कुमरे
देवास: बुधवार 14 अक्टूबर 2025 को भोपाल से आए वरिष्ठ संयुक्त संचालक डॉ. राकेश बोहरे, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन भोपाल एवं ओआईसी देवास ने एनएचएम के सभा कक्ष में मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारियों, खंड चिकित्सा अधिकारियों और राष्ट्रीय कार्यक्रम अधिकारियों की बैठक ली।
बैठक में उन्होंने स्वास्थ्य सूचकांकों में सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने एएनसी रजिस्ट्रेशन, अनमोल पोर्टल, टीकाकरण, एसएनसीयू, एनबीएसयू, एचबीएनसी, चाइल्ड डेथ रिपोर्टिंग, स्वस्थ यकृत मिशन, स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान, आरबीएसके, आरकेएसके, एमसीडी हाइपरटेंशन और प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान की उपलब्धियों की समीक्षा की।








