वरिष्ठ संयुक्त संचालक डॉ. राकेश बोहरे ने किया देवास के स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण
14 Oct 2025

वरिष्ठ संयुक्त संचालक डॉ. राकेश बोहरे ने किया देवास के स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण
देवास: मंगलवार, 14 अक्टूबर 2025 को भोपाल से आए वरिष्ठ संयुक्त संचालक डॉ. राकेश बोहरे, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन भोपाल एवं ओआईसी देवास ने उप स्वास्थ्य केंद्र चौबारा जागीर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भौरासा और जिला चिकित्सालय देवास का निरीक्षण किया। डॉ. बोहरे ने उप स्वास्थ्य केंद्र और हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर चौबारा जागीर में दवाओं की उपलब्धता, लैब सुविधाएँ, जांचों के प्रकार और ओपीडी की संख्या का निरीक्षण किया। उन्होंने उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं के रजिस्टर का अवलोकन किया और राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तीसरे दिवस की घर-घर जाकर मॉनिटरिंग की। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भौरासा में उन्होंने ओपीडी कक्ष, लेबर रूम, कोल्ड चैन फोकल प्वाइंट और प्रसव कक्ष का निरीक्षण किया। उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं के रजिस्टर का निरीक्षण करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने शहरी क्षेत्र देवास में पोलियो टीकाकरण गतिविधियों का भी अवलोकन किया।
वरिष्ठ संयुक्त संचालक डॉ. राकेश बोहरे ने किया देवास के स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण
जिला चिकित्सालय देवास में डॉ. बोहरे ने एनसीडी कक्ष, नेत्र रोग विभाग, दवा वितरण कक्ष, वेटिंग एरिया, पोलियो बूथ, नाक कान गला कक्ष, इंजेक्शन कक्ष, ड्रेसिंग रूम, हैंड वॉश कॉर्नर, ब्लड टेस्टिंग रूम, दंत रोग विभाग, अस्थि रोग विभाग, मन कक्ष, औषधि भंडार, डायलिसिस कक्ष, पोषण पुनर्वास केंद्र, रोशनी क्लीनिक, महिला ओपीडी, ट्रायेज, प्रसव कक्ष, पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड, मदर न्यूबॉर्न केयर यूनिट और स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी चिकित्सकों और स्टाफ को यूनिफॉर्म में रहने, मैट्रन को ई-फाइलिंग करने और दवा वितरण कक्ष के वेटिंग एरिया में सीमेंटेड बेंच लगाने के निर्देश दिए। पोलियो टीम और ऑन-कॉल रजिस्टर की व्यवस्था का भी अवलोकन किया। डायलिसिस कक्ष और पोषण पुनर्वास केंद्र में मरीजों और माताओं से उपचार एवं पोषण संबंधी जानकारी ली। उन्होंने उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं के समयपूर्व भर्ती होने और प्रसव कक्ष में मातृ मृत्यु दर पर ध्यान देने के निर्देश दिए।