मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बागली में 34 करोड़ 49 लाख की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण किया
14 Oct 2025

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बागली में 34 करोड़ 49 लाख की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण किया
देवास जिले के बागली में मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 34 करोड़ 49 लाख रुपये की लागत से निर्मित सीएम राइज सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विद्यालय परिसर का अवलोकन कर स्थानीय नागरिकों और विद्यार्थियों को इस नई शैक्षणिक उपलब्धि के लिए बधाई दी। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री एवं देवास जिले के प्रभारी मंत्री श्री जगदीश देवड़ा, सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक बागली श्री मुरली भंवरा, खातेगांव विधायक श्री आशीष शर्मा, सोनकच्छ विधायक डॉ. राजेश सोनकर, हाटपीपल्या विधायक श्री मनोज चौधरी सहित कई जनप्रतिनिधि, कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Advertisement
Advertisement