खातेगांव को मिला राज्य स्तर पर स्वच्छता सम्मान, मुख्यमंत्री के मुख्य आतिथ्य एवं नेतृत्व में राज्य मंत्री द्वारा द्वारा किया गया सम्मानित
14 Oct 2025
रिपोर्टर-- रवि कुमरे
खातेगांव। नगर परिषद खातेगांव द्वारा शहरी स्वच्छता के क्षेत्र में नित नव कीर्तिमान स्थापित किये जा रहे हैं, स्वच्छ भारत मिशन शहरी अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर नगर परिषद खातेगांव ने राज्य स्तर पर स्वच्छ शहर अपना स्थान पाया है जिसमे राष्ट्रीय स्तर पर 07 वाँ स्थान प्राप्त कर 3 स्टार एवं ओ. डी. एफ. ++ स्वच्छ शहर में अपना स्थान बनाया, इस उपलब्धि पर भोपाल में आयोजित स्वच्छता सम्मान समारोह में नगर परिषद खातेगांव को माननीय मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी के मुख्य आतिथ्य में नगरीय प्रशासन राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी द्वारा सम्मानित किया गया, इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सारिका नरेंद्र चौधरी, विधायक प्रतिनिधि नरेंद्र चौधरी, , मुख्य नगर पालिका अधिकारी निखिलेश चिंतामण, उपयंत्री सुश्री गायत्री रावत, स्वच्छ भारत मिशन नोडल अधिकारी सागर अग्रवाल, स्वच्छता दरोगा रोहित चिंतामण एवं राजेश लोदवाल, संस्था वरेण्यम से रंजीत सिंह एवं स्वप्निल वर्मा द्वारा सम्मान ग्रहण किया गया, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सारिका नरेंद्र चौधरी के अनुसार स्वछता के क्षेत्र में नगर खातेगांव के लिए एक बड़ी उपलब्धि है हमने न केवल राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर स्वच्छ शहरों में अपना स्थान बनाया है, हमारा प्रयास है की आने वाले स्वच्छ सर्वेक्षण में निकाय और भी बेहतर प्रदर्शन का राष्ट्रीय स्तर पर अपना स्थान बनाएं साथ ही समस्त खातेगाँव नगरवासियों को इस उपलब्धि पर बहुत-बहुत बधाई, मुख्य नगर पालिका अधिकारी निखिलेश चिंतामण के अनुसार नगर परिषद खातेगांव नगर को स्वच्छ व सुंदर बनाने हेतु प्रतिबद्ध है स्वच्छ सर्वेक्षण में हमारा प्रदर्शन श्रेष्ठ रहा, अब हमारा प्रयास कचरा प्रबंधन परियोजना को उत्कृष्ट बनाना है, नगर के नागरिकों से करबद्ध अपील है की शहर की स्वच्छता में भागीदार बने कचरा अलग-अलग कर कचरा वाहनों को हर दिन सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता में सहयोग कर खातेगांव देश का सबसे स्वच्छ शहर बनाने में सहभागी बने।।








