सांवेर में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, सड़कें बनीं मौत का खेल
14 Oct 2025
रिपोर्टर-- रवि कुमरे
इंदौर जिले के सांवेर क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। चंद्रवतीगंज के पास मोड़ पर एक ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई, जिसमें सवार ग्रामीणों की चीख-पुकार मच गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घायलों को तुरंत सांवेर सिविल अस्पताल ले जाया गया। सूचना मिलते ही एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और प्रशासन हरकत में आया। कलेक्टर शिवम वर्मा ने तत्काल एमवाय अस्पताल और अरविंदो अस्पताल को अलर्ट पर रखा।
सीएमएचओ डॉ. माधव हासानी ने बताया, “हमारी मेडिकल टीम पूरी तरह अलर्ट मोड पर है और सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं।”
वहीं, एडिशनल एसपी रूपेश द्विवेदी ने कहा कि ट्रॉली में करीब 25 लोग सवार थे, जो मोड़ पर पलट गई।
Advertisement









