भीलखेड़ी में दर्दनाक हादसा: रोटावेटर की चपेट में आने से किसान की मौत
13 Oct 2025
रिपोर्टर-- रवि कुमरे
खातेगांव/भीलखेड़ी — ग्राम भीलखेड़ी में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में कृषि कार्य कर रहे किसान श्री शिवराम पिता रामदेव जी की रोटावेटर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, किसान शिवराम अपने खेत में ट्रैक्टर से रोटावेटर चला रहे थे, तभी अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे मशीन के पिछले हिस्से में आ गए। ग्रामीणों ने जब शोर सुना तो मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। गांव में इस हादसे के बाद शोक का माहौल है।








