मां दुधाखेड़ी मंदिर में महा भंडारे में भक्तों ने प्रसाद लिया। विधायक भी रहे मौजूद, लोग बोले- यहां से लकवा के मरीज ठीक हुए।
12 Oct 2025
Reporter-- Ashok Rathore
आगर मालवा। आगर जिले के बड़ौद विकासखंड के ग्राम बरखेड़ा स्थित मां दूधाखेड़ी माता मंदिर में रविवार शाम को महाभंडारे का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे। यह भंडारा उन श्रद्धालुओं ने आयोजित किया जाता है जिनकी मनोकामनाएं पूर्ण गईं हैं। ग्रामीण श्यामसिंह परिहार लोटिया किशना ने बताया कि मां दूधाखेड़ी मंदिर आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। मान्यता है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई मुरादें पूरी होती हैं। यह भी कहा जाता है कि माता की परिक्रमा और आशीर्वाद से लकवा, मानसिक परेशानी और अन्य गंभीर रोगों से पीड़ित व्यक्ति भी स्वस्थ होकर लौटते हैं। पुजारी देवी लाल के अनुसार, काल्या खेड़ी की शाम बाई, जिनके हाथ-पैर काम नहीं कर रहे थे, मंदिर से स्वस्थ होकर घर लौटी। शंभू सिंह लोटिया किशना, विजय कुमार जैन, रामलाल और खुशहाल बाई लीला बाई सहित अनेक रोगी माता के आशीर्वाद से स्वस्थ हुए हैं। दूर-दूर से श्रद्धालु यहां उपचार के लिए आते हैं और स्वस्थ होने पर प्रसादी का भोग लगाते हैं। माता रानी के दरबार में भंडारे का आयोजन मुख्य रूप से वही श्रद्धालु करते हैं जिनकी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। वे माता रानी के दरबार में आकर भंडारे का आयोजन कर प्रसादी वितरण करते हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्र के लोग उपस्थित रहते हैं। क्षेत्रीय विधायक मधु गहलोत भी इस अवसर पर मौजूद रहीं। विधायक मधु गहलोत ने कहा कि मां दूधाखेड़ी के दरबार में आकर आत्मिक शांति मिलती है। यहां की सकारात्मक ऊर्जा और भक्तों की आस्था देखकर मन प्रसन्न हो जाता है। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय लक्ष्मी तंवर, नगर परिषद अध्यक्ष मंजू सचिन लववंशी, उपाध्यक्ष लाल सिंह राजपूत सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, महिलाएं, युवा और भक्तगण उपस्थित रहे।








