शहीद संजय मीणा पंचतत्व में विलीन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
11 Oct 2025
रिपोर्टर-- रवि कुमरे
देवास।
देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए देवास जिले के वीर सपूत संजय मीणा का पार्थिव शरीर आज शनिवार को उनके पैतृक गांव संवरसी पहुंचा। गांव पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया। हर आंख नम थी, लेकिन हर दिल गर्व से भरा हुआ था।
सेना के जवानों ने पार्थिव शरीर को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार स्थल तक पहुंचाया। इस दौरान गांव की गलियों में हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोग ‘भारत माता की जय’ और ‘शहीद संजय अमर रहें’ के नारों से गूंज उठे।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा, लेकिन पूरे गांव ने वीर सपूत को कंधा देकर अंतिम विदाई दी। अंतिम संस्कार के समय माहौल पूरी तरह भावुक हो गया।
मिट्टी में समा गया देवास का लाल, पर उसकी शौर्य गाथा अब अमर हो गई। गांव के लोगों ने कहा कि उन्हें गर्व है कि उनके गांव की मिट्टी ने एक ऐसा बेटा जन्म दिया, जिसने देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए।








