मुलायम की पुण्यतिथि पर संगमतट पर हुआ दंगल
10 Oct 2025

मुलायम की पुण्यतिथि पर संगमतट पर हुआ दंगल
मुलायम की पुण्यतिथि पर संगमतट पर हुआ दंगल प्रयागराज में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर सपा नेताओं ने वीआईपी घाट पर दंगल का आयोजन किया। आयोजन संदीप यादव पूर्व विधायक प्रत्याशी प्रयागराज के सहयोग से दंगल संपूर्ण पूर्ण समापन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में तमाम समाजवादी के विधायक सांसद और नेता गढ़ उपस्थित रहे जिसमें भदोही जिले से खमरिया से सरदार अहमद समाजसेविक भी मुख्य अतिथियों में शामिल हुए नेताजी के पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर नेताजी को याद किया और उन्होंने पहलवान को आशीर्वाद प्रदान किया और उनका हौसला बुलंद किया प्रयागराज की धरती पर खमरिया के समाजसेविक का जलवा रहा कायम महिलाओं में अंशु यादव ने पूनम को हराया और पुरुषों में हरेंद्र पहलवान ने सारिक पहलवान को मुलायम की पुण्यतिथि पर संगमतट पर हुआ दंगल प्रयागराज में पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर सपा संदीप यादव नेताओं ने वीआईपी घाट पर दंगल का आयोजन कराया। महिलाओं में गाजियाबाद की अंशु यादव ने हरियाणा की पूनम को हराया और पुरुष वर्ग में प्रयागराज के हरेंद्र पहलवान ने उत्तराखंड के सारिक पहलवान को हराकर पहला स्थान पाया। सपा नेता संदीप यादव की ओर से कराए गए इस आयोजन में पूर्व विधायक सत्यवीर मुन्ना व भदोही जिले के खमरिया से सरदार अहमद समाज सेवक अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने पूर्व मुख्यमंत्री के कार्यों को याद किया और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। सपा नेता संदीप यादव ने बताया कि सपा मुखिया रहे मुलायम सिंह यादव को समर्पित चित्र भी बनवाई गई। वहीं सपा नेताओं ने संगम पर कार्यक्रम किया। पूर्व महानगर अध्यक्ष दिनेश यादव ने कर्यक्रम का अध्यक्षता की। आशीष पाल संचालक रहे। जय जवान जय किसान मंच की ओर से अशोक नगर में कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर आशीष त्रिपाठी, शरदचंद्र राय, समरजीत सिंह, विपिन पटेल, अजय पटेल हिमांशु यादव जेपी यादव अदि मौजूद रहे। जदयू कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में प्रिय नेता को याद किया।
Advertisement
Advertisement