खातेगांव में दिव्यांगजनों को मिली ट्राईसाईकिलें शासन की पहल से दिव्यांगजन बनेंगे आत्मनिर्भर
10 Oct 2025
रिपोर्टर-- रवि कुमरे
खातेगांव। जनपद पंचायत खातेगांव परिसर में शुक्रवार को दिव्यांगजन कल्याण कार्यक्रम के तहत ट्राईसाईकिल वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान पात्र दिव्यांगजनों को निःशुल्क ट्राईसाईकिल प्रदान की गई।
कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे। अतिथियों ने कहा कि शासन द्वारा चलाई जा रही यह योजना दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।
ट्राईसाईकिल प्राप्त कर लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी झलक उठी। उन्होंने शासन एवं प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सहयोग से अब उनके दैनिक जीवन में सुविधा और आत्मविश्वास दोनों बढ़े हैं।








