देवास: तबादले के बदले रिश्वत लेते टोंकखुर्द जनपद के सीईओ रंगे हाथों गिरफ्तार
10 Oct 2025

देवास: तबादले के बदले रिश्वत लेते टोंकखुर्द जनपद के सीईओ रंगे हाथों गिरफ्तार
देवास। जिले के टोंकखुर्द जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) राजेश सोनी को लोकायुक्त पुलिस उज्जैन की टीम ने शुक्रवार सुबह रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार, सीईओ ने रोजगार सहायक कृष्णपाल सिंह से उसका तबादला कराने के बदले 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त पुलिस ने मामले की जांच की और शिकायत की पुष्टि होने पर टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया।
Advertisement
Advertisement