संभागीय उपायुक्त ने जनजातीय कार्य विभाग में लंबित शिकायतों की सुनवाई की
09 Oct 2025

संभागीय उपायुक्त ने जनजातीय कार्य विभाग में लंबित शिकायतों की सुनवाई की
उज्जैन संभाग के संभागीय उपायुक्त, जनजातीय कार्य विभाग, श्री गणेश भाबर ने विभाग में लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की विस्तारपूर्वक सुनवाई की। इस दौरान उन्होंने शिकायतकर्ताओं को आमंत्रित कर उनकी समस्याएँ सुनीं और उनके समाधान में आ रही अड़चनों पर चर्चा की। श्री भाबर ने जिन शिकायतों का निराकरण मुख्यालय स्तर से होना है, उन पर उचित उत्तर देने के निर्देश जारी किए। उन्होंने पात्र नागरिकों को शीघ्र लाभ दिलाने का आश्वासन भी दिया। वहीं, उन्होंने अनुचित एवं अतिरिक्त मांगों वाली शिकायतों को फोर्स करने और संबंधित मांगों को बंद करने के निर्देश दिए। इस मौके पर जिला संयोजक, जनजातीय कार्य विभाग, श्री के. के. शर्मा सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
Advertisement
Advertisement