शासकीय कॉलेज खातेगांव में प्रोफेसरों की कमी को लेकर NSUI ने सौंपा ज्ञापन
09 Oct 2025
रिपोर्टर-- रवि कुमरे
खातेगांव (देवास):
नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) छात्र संगठन खातेगांव द्वारा शासकीय कॉलेज खातेगांव में प्रोफेसरों की कमी को लेकर शिक्षा मंत्री के नाम एक ज्ञापन खातेगांव एसडीएम महोदय को सौंपा गया।
इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि कॉलेज में विभिन्न विषयों के प्रोफेसरों के पद लंबे समय से रिक्त पड़े हैं, जिसके चलते विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं मिल पा रही है और कई कक्षाओं में नियमित शिक्षण कार्य बाधित है।








