नेमावर-कुड़गांव मार्ग की दुर्दशा से ग्रामीण परेशान, सोशल मीडिया पर उठाई आवाज
09 Oct 2025

नेमावर-कुड़गांव मार्ग की दुर्दशा से ग्रामीण परेशान, सोशल मीडिया पर उठाई आवाज
देवास जिले की खातेगांव तहसील के अंतर्गत आने वाले नेमावर से कुड़गांव मार्ग की हालत इन दिनों बेहद खराब हो चुकी है। ग्रामीणों और छात्रों को कीचड़ भरे दलदली रास्तों से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे आवागमन बेहद कठिन हो गया है। ग्रामीण जनों ने सड़क की दयनीय स्थिति के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किए, जिससे प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की जा रही है।
Advertisement
Advertisement