टैरिफ को लेकर जिला अधिकारी को दिया पत्र समाजवादी पार्टी के नेता खमरिया पूर्व अध्यक्ष नंदकुमार मौर्य
08 Oct 2025

टैरिफ को लेकर जिला अधिकारी को दिया पत्र समाजवादी पार्टी के नेता खमरिया पूर्व अध्यक्ष नंदकुमार मौर्य
टैरिफ को लेकर जिला अधिकारी को दिया पत्र समाजवादी पार्टी के नेता आज समाजवादी पार्टी के तमाम बड़े नेता गढ़ भदोही जिले के आरिफ सिद्दीकी खमरिया पूर्व अध्यक्ष नंदकुमार मौर्य मयंक यादव आदि समाजवादी पार्टी के नेता जिला अधिकारी महोदय को पत्र देकर अवगत कराया दिन बुधवार को 10 बजे दिन बहुत संख्या में समाजवादी पार्टी के पदधिकारीगण जनपद भदोही के भदोही जिलाधिकारी कार्यालय (जिला मुख्यालय) पर इक्ठठा होकर अमेरिका द्वारा भदोही के कुटीर उद्योग हाथ से बुनाई किये जाने वाले भारतीय कालीन पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाकर सम्पूर्ण कालीन उद्योग को चौपट करने के अमेरिकी प्रयास को आप एक चुनौती मानते हुए कालीन उद्योग को बचाने हेतु मत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करने का कष्ट करते हुए कालीन उद्योग की बचाने का कष्ट करें। मांगे निम्नवत है:- 1-मा० प्रधानमंत्री जी आप स्वंय हस्ताक्षेप करते हुए भारतीय कालीन पर लगाये गये 50 प्रतिशत टैरिफ समाप्त कराकरके कालीन उद्योग को व लाखो लोगों को बेरोजगार होने से बचाने का कष्ट करें। 2-मा० प्रधानमंत्री जी अमेरिका द्वारा भारतीय कालीन पर लगाये गये 50 प्रतिशत टैरिफ से पूरा कालीन उद्योग तबाही के कागार पर पहुँच गया है चूँकि भारतीय कालीन की बुनाई हाथ से होती है यह भदोही का एक कुटीर उद्योग है इसमें भदोही जनपद का जन-जन प्रत्येक नागरिक जुला हुआ है 50 प्रतिशत टैरिफ लगाये जाने के कारण कालीन उद्योग तकही की कागार पर पहुँच गया है। जिससे भदोही की जनता बहुत परेशान है। प्रतिदिन गिरते निर्यात से बरोजगारी प्रतिदिन बढ़ रही है और छोटे-छोटे मासूम बच्चे दूध के अभाव में तरस रहे है और बौनार लोग दवा के अभाव में बूरी तरह से परेशान है आप कालीन उद्योग को बचाने के लिए तत्काल ठोस कदम उठाने का कष्ट करें। 3-कालीन उद्योग को बचाने के लिये 30 प्रतिशत बेल आऊट पैकेज केन्द्र सरकार तत्काल देते हुये कारपेट इन्डस्ट्री को बचाने हेतु अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करने का कष्ट करें। 4-इस सम्बन्ध में यह अवगत कराना है कि वर्ष 2004 में कालीन निर्यात्र पर ड्रा बैंक 10.80 फीसदी था जो कि वर्ष 2013-14 में घटकर 9.7 फीसदी हो गया। किन्तु वर्तमान मे यह ड्रा बैंक घटकर 3.8 फीसदी हो गया जिसका सीधा प्रभाव कालीन उद्योग के निर्यात पर पड़ा किसी भी देश के लिये निर्यात का कम होना आर्थिक दृष्टि से समीचीन नहीं होता। 5-अमेरीकी ट्रैरिफ की विभिषिका के कारण कालीन उद्योग कराह रहा है। इस लिये ट्रेटिक के बराबर सबसीडी देकर कालीन उद्योग को पूर्नजीवित करे ताकि कालीन उद्योग से जुडे मजदूरी के परिवारों की र्दुदशा कम हो सके। प्रदेश सरकार की महत्तपूर्ण योजना ओ०डी० ओ०पी० है (वन डिस्ट्रीवट वन प्रोडक्ट) है इसलिये भदोही जनपद के लिये यह योजना केवल कालीन उद्योग है इस दृष्टि से कालीन उद्योग की बेहतरी के लिये प्रदेश सरकार को सहयोग हेतु निदेश अपेक्षित है। मा० प्रधानमंत्री जी 50 प्रतिशत अमेरिका द्वारा टेडियम लगाये जाने पो कारण भदोही जनपद में उत्तर प्रदेश के अन्य एक दर्जन जनपद के गरीब कालीन कन्ट्रेक्टर बुनकर मुनीब, जमादार डायर डाईंग मजदूर फुटकी वाले, विलपिक करने वाले, काली खोलने वाले घुलाई मजदूर पेचाई मजदूर नक्शा डिजाईन करने वाले बाईडिंग करने वाले महिलाये काती (ऊल) खोलने वाली महिलाये कालीन कम्पनियों के गेट मैन्, कालीन मरम्मत करने वाले मजदूर, कालीन मैटेरियल तैयार करने वाले सूत व धागा तैयार करने वाले मजदूर स्थानीय बाजार में छोटे-छोटे काती बेचने वाले दुकानदार रंगकटा बनाने वाले मजदूर पैकिंग भजदूर, कालीन धुलाई करने बाले मजदूर, टेवा लगाने वाले मजदूर व लिटेक्सिग करने वाले मजदूर जिनकी तायदात लाखो लाख की सख्या में है निर्यात्त में कमी आने के कारण प्रतिदिन बेरोजगार हो रहे हैं। इस उद्योग पर अमेरिका द्वारा 50 प्रतिशत टैरिफ लगाये जाने को एक आपदा मानते हुए उपरोक्त श्रमिको के लिए एक विशेष राहत पैकेज देने का एलान करने का कष्ट करें ताकि उपरोक्त इमित्त श्रमिका मजदूरों को भूखमरी से बचाया जा सके। आपका उपरोक्त 7 सूत्री मांग पत्र प्रस्तुत है उस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए अमेरिका द्वारा लगाये गये 50 प्रतिशत टेरिफ को समाप्त कराने व समाप्त होने तक कालीन उद्योग में लगे हुए कालीन मजदूर, कालीन बुनकर का विशेष राहत पैकेज दे करके उनका पलायन रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का कष्ट करें।