नेमावर में दर्दनाक हादसा: 1000 करोड़ की लागत से बन रहे जैन मंदिर में आदिवासि मजदूर की मौत
08 Oct 2025
रिपोर्टर-- रवि कुमरे
देवास ज़िले के नेमावर स्थित नर्मदा तट पर बन रहे लगभग 1000 करोड़ रुपए की लागत वाले विशाल जैन मंदिर निर्माण स्थल पर मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। मंदिर के शिखर पर पेंटिंग का काम कर रहे 30 वर्षीय आदिवासी मजदूर भजन निवासी बिच्छाखड़ी नवादा की मचान से गिरकर मौत हो गई।
ठेकेदार और मंदिर प्रबंधन की लापरवाही पर उठे सवाल
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भजन लगभग 40 फीट ऊँचाई से नीचे गिरा, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगी। साथी मजदूरों ने तुरंत उसे जिला अस्पताल पहुँचाया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई।
ग्रामीणों और मजदूर साथियों ने आरोप लगाया कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा के कोई पर्याप्त इंतज़ाम नहीं थे, न ही मजदूरों को सेफ़्टी बेल्ट या हेलमेट उपलब्ध कराए गए थे। उनका कहना है कि यह हादसा ठेकेदार और मंदिर प्रशासन की घोर लापरवाही के कारण हुआ है।








