पलासी से सिंगाजी धाम तक 151 किलोमीटर की यात्रा पूरी, डाक निशान के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब
08 Oct 2025

पलासी से सिंगाजी धाम तक 151 किलोमीटर की यात्रा पूरी, डाक निशान के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब
खातेगांव | ग्राम पलासी से निकली 151 किलोमीटर लंबी संत सिंगाजी महाराज की डाक निशान यात्रा बुधवार को भक्तिमय माहौल में संपन्न हुई। यह यात्रा बिना रुके लगातार 15 घंटे में पूरी की गई। पलासी गांव के सैकड़ों युवाओं ने संत सिंगाजी महाराज का ध्वज लेकर यात्रा की शुरुआत की। यात्रा के दौरान मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रियों का स्वागत किया। यात्रा के शुभारंभ अवसर पर डॉ. सुरेश विश्वकर्मा एवं मीना समाज सेवा संगठन के जिला अध्यक्ष नंदलाल मीना ने शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। इसी क्रम में खातेगांव के पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष नीलेश जोशी ने भी डाक निशान यात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। संत सिंगाजी धाम पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने महाराज की जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना दिया। यात्रा में पलासी सहित आसपास के गांवों के सैकड़ों युवा और श्रद्धालु शामिल हुए। भक्ति और आस्था से ओतप्रोत इस यात्रा ने क्षेत्र में धार्मिक एकता और समर्पण का अद्भुत संदेश दिया।
Advertisement
Advertisement