खमरिया का ऐतिहासिक भरत मिलाप संपन्न खमरिया का ऐतिहासिक भरत मिलाप संपन्न
08 Oct 2025

खमरिया का ऐतिहासिक भरत मिलाप संपन्न
खमरिया का ऐतिहासिक भरत मिलाप संपन्न खमरिया में आयोजित ऐतिहासिक भरत मिलाप बहुत ही अच्छे ढंग से संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बृजमोहन मिश्रा, औराई ब्लॉक प्रमुख, समाज सेवक सरदार अहमद चंदूलाल चंद्राकार भाजपा नेता मौजूद रहे। समाज सेवक सरदार अहमद द्वारा कहा गया कि खमरिया के जोड़ने वाले सभी मार्ग जो की खराब हैं उन्हें निर्माण करने की अति आवश्यक है जिससे कि खमरिया में लोग आने के लिए कतराते हैं और अनेक समस्याओं को गिनवाया और उन्होंने कहा कि यह भरत मिलाप ऐतिहासिक भारती मिलाप है जो की खमरिया का शोभा कायम रखना है कार्यक्रम की मुख्य बातें: - पुलिस प्रशासन की भूमिका: पुलिस प्रशासन और औराई के सीईओ ने भरत मीलाप को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। - चौकी इंचार्ज और पुलिस जवान: खमरिया के चौकी इंचार्ज और पुलिस के जवानों ने भरत मिलाप के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। - भरत मिलाप के सदस्य और पदाधिकारी: भरत मिलाप के सदस्य और पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जी-जान से काम किया। मेले का आकर्षण: - महिला, बुजुर्ग और बच्चे: खमरिया का भरत मीलाप मेला महिला, बुजुर्ग और नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। - आनंद और उल्लास: मेले में आए लोगों ने भरपूर आनंद और उल्लास के साथ कार्यक्रम का हिस्सा बने। भरत मिलाप जैसे आयोजनों से समुदाय की एकता और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा मिलता है।