मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण किया गया।
08 Oct 2025

मेडिकल स्टोर्स  का औचक निरीक्षण किया गया।
आगर-मालवा। कलेक्टर महोदय के निर्देश अनुसार गठित सयुक्त दल द्वारा आगर एवं बडौद में मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान आगर शहरी, कानड़ शहरी बडौद शहरी, में मिलंद ढोके अनुविभागीय अधिकारी राजस्व आगर बडौद, विजय कुमार सेनानी प्रभारी तहसीलदार आगर , भंवर सिंह चौहान तहसीलदार, डॉ महेश निगवाल आगर बी.एम.ओ., डॉ. विवेक पुलैया बी.एम.ओ., रोशनी धुर्वे औषधि निरीक्षक आगर मालवा, द्वारा - आगर शहरी क्षेत्र में रिधेश मेडिकल स्टार्स, प्रतिमा मेडिकल स्टोर्स, मयंक एजेंसी सागरिया मेडिकल स्टोर्स, कानड शहरी क्षेत्र में ज्ञानेश्वर मेडिकल स्टोर्स, अरिहंत मेडिकल स्टोर्स एवं बडौद शहरी क्षेत्र में हंसराज मेडिकल, नवरत्न मेडिकल स्टोर्स आदी मेडिकल स्टोर्स के ड्रग लाईसेंस एवं फार्मासिस्ट की उपस्थिति देखी गई तथा मेडिकल स्टोर्स में प्रतिबंधित औषधियों के संबंध में सघन जांच की गई एवं निर्देश दिए गए, मोके पर प्रतिबंधित कफ सिरप औषधियों का कोई स्टॉक / विक्रय नही पाया गया।