देवास–इंदौर रोड पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार परिवार को कुचला
08 Oct 2025

देवास–इंदौर रोड पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार परिवार को कुचला
देवास: देवास–इंदौर मुख्य मार्ग पर अर्जुन बड़ौद के पास मंगलवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी, जिसमें 4 साल के मासूम बच्चे का हाथ कट गया। पिता गंभीर रूप से घायल हैं, जबकि मां और बेटी भी चोटिल हुई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक अत्यधिक तेज़ गति में था और चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया। टक्कर के बाद बाइक सवार सड़क पर गिर गया और गंभीर हालत में घायल परिवार को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।