देवास में आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध मदिरा पर शिकंजा कसने की मुहिम जारी
07 Oct 2025

देवास में आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध मदिरा पर शिकंजा कसने की मुहिम जारी
देवास। जिले में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। विभाग की टीम ने मंगलवार को विशेष अभियान चलाकर दो प्रकरण आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत दर्ज किए। कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से तैयार मदिरा, खाली ड्रम, प्लास्टिक के डिब्बे एवं परिवहन में प्रयुक्त वाहन जब्त किए गए। जप्त सामग्री एवं वाहन का कुल बाजार मूल्य लगभग ₹77,000 आंका गया है। आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा। इस प्रकार की अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि जनहित और कानून व्यवस्था बनी रहे।
Advertisement
Advertisement