बहुत जल्द आने वाला है गोंडी संस्कृति पर आधारित नया गीत — “गांव मेरा दावतपुरा”
07 Oct 2025

बहुत जल्द आने वाला है गोंडी संस्कृति पर आधारित नया गीत — “गांव मेरा दावतपुरा”
देवास/कन्नौद गोंडी समाज के कलाकारों द्वारा एक नया धमाकेदार गोंडी सॉन्ग “गांव मेरा दावतपुरा” बहुत जल्द रिलीज़ होने जा रहा है। इस गीत में गोंडी संस्कृति, परंपरा और गांव की झलक को खूबसूरती से प्रस्तुत किया गया है। गीत को अपनी आवाज़ दी है युवा गायक शिवम मरकाम ने, जो अपनी दमदार गायकी और भावपूर्ण प्रस्तुति के लिए जाने जाते हैं। वहीं, गीत के मुख्य किरदार में शिवम मरकाम के साथ चांदनी वरती नजर आएंगी। इस वीडियो में विशेष भूमिका में अजय मरकाम और निशा सल्लाम भी शामिल हैं। गीत की रिकॉर्डिंग बुरहानपुर जिले के नेफानगर स्थित रणजीत भाबर रिकॉर्डिंग सेंटर में की गई है। वीडियो का फिल्मांकन और निर्देशन शिवम मरकाम तथा रवि धुर्वे (बैतूल) के निर्देशन में संपन्न हुआ है। वीडियो की सिनेमाटोग्राफी (DOP) का कार्य महाराष्ट्र के अनिल गस्कार ने संभाला है। इस गीत के प्रोड्यूसर हैं — महेन्द्र मरकाम, पूनम कपड़िया, एवं पंकज उईके। बैकग्राउंड डांसर के रूप में निशा सलामे, माही मर्सकोले, रितु वरती और सुनैना धुर्वे ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया है।
Advertisement
Advertisement