शिक्षा का मंदिर शर्मशार: बच्चों के सामने शिक्षकों की आपत्तिजनक हरकत वीडियो वायरल
06 Oct 2025
रिपोर्टर-- रवि कुमरे
देवास।
जिला देवास के उदयनगर तहसील अंतर्गत शासकीय प्राथमिक विद्यालय झिरी मोहल्ला, बिसाली में शिक्षकों की शर्मनाक करतूत सामने आई है। यहाँ पदस्थ शिक्षक विक्रम कदम और भूरा पंचोली को बच्चों के सामने आपत्तिजनक स्थिति में देखा गया, जिसका वीडियो ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मोबाइल में कैद कर लिया।
जानकारी के अनुसार, दोनों शिक्षक लगभग 20 वर्षों से एक ही विद्यालय में पदस्थ हैं। ग्रामीणों ने बताया कि यह कोई पहली घटना नहीं है। दोनों शिक्षकों का व्यवहार लंबे समय से बच्चों के प्रति अनुचित रहा है — बच्चों से गले मिलना, पढ़ाई के समय अशोभनीय हरकतें करना और शिक्षण कार्य में लापरवाही बरतना इनके रोज़मर्रा के आचरण का हिस्सा बन गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व में कई बार इन शिक्षकों को समझाने की कोशिश की गई, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। शिक्षक विक्रम कदम ने कथित रूप से कहा कि “कोई मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता।”








