नशे की गढ़ बनता जा रहा खातेगाँव विधानसभा क्षेत्र, पुलिस प्रशासन पर उठ रहे सवाल...!
06 Oct 2025

नशे की गढ़ बनता जा रहा खातेगाँव विधानसभा क्षेत्र, पुलिस प्रशासन पर उठ रहे सवाल...!
खातेगाँव। क्षेत्र में नशे का कारोबार दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। ताज़ा मामला संदलपुर का सामने आया है, जहाँ खुलेआम गांजा बेचे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक खुलेआम गांजे की बिक्री करते नज़र आ रहे हैं, जबकि पुलिस प्रशासन इस पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाया है। इससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि संदलपुर समेत आसपास के इलाकों में नशे का जाल तेजी से फैल रहा है, जिससे युवाओं का भविष्य खतरे में है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे अवैध कारोबार पर सख्त कार्रवाई कर नशे के गढ़ को जड़ से खत्म किया जाए।
Advertisement
Advertisement