गोंडवाना की वीरांगना रानी दुर्गावती मडावी व शहीद राणा पूंजा भील की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित।
06 Oct 2025

गोंडवाना की वीरांगना रानी दुर्गावती मडावी व शहीद राणा पूंजा भील की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित।
इंदौर। गोंडवाना की महान वीरांगना महारानी दुर्गावती मडावी जी एवं आदिवासी क्रान्तिकारी वीर योद्धा शहीद राणा पूंजा भील जी की जन्म जयंती के पावन अवसर पर रविवार को टंट्या मामा भील चौराहा, भंवरकुआ इंदौर में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन एवं युवा उपस्थित रहे। उपस्थित जनों ने दोनों महान विभूतियों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया और उनके संघर्ष व बलिदान को याद किया।
Advertisement
Advertisement