छिंदवाड़ा: कफ सिरप से मासूमों की मौत पर बड़ी कार्रवाई
05 Oct 2025
रिपोर्टर-- रवि कुमरे
मध्यप्रदेश | छिंदवाड़ा में कफ सिरप पीने से कई मासूम बच्चों की मौत के मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।
दवा लिखने वाले डॉ. प्रवीण सोनी और संबंधित दवा कंपनी के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।
पुलिस ने देर रात डॉक्टर प्रवीण सोनी को गिरफ्तार कर लिया।
जांच में यह पाया गया कि डॉक्टर ने संदिग्ध दवा कंपनी की दवा लिखी थी, जिससे बच्चों की तबीयत बिगड़ी और कई की मौत हो गई।
स्वास्थ्य विभाग ने भी पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और दवा की सैंपल रिपोर्ट लैब में भेजी गई है।
मामले ने जिले में हड़कंप मचा दिया है।








