देवास में चल समारोह में बवाल – लाठी-तलवारें चलीं, 5 घायल
05 Oct 2025

देवास में चल समारोह में बवाल – लाठी-तलवारें चलीं, 5 घायल
देवास। शहर में माता मूर्ति के चल समारोह के दौरान आगे-पीछे मूर्ति निकालने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ी कि लाठी और तलवारें चल गईं। घटना में पाँच लोग घायल हो गए। घायलों में लोकेश जैन, आकाश ठाकुर, अभिषेक राठौर, शुभम बालोद और एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं। सभी को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहाँ उनका उपचार जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, घायलों को सिर में गंभीर चोटें आई हैं और टांके लगने की आवश्यकता है। पुलिस ने स्थिति पर काबू पा लिया है और मामले की जांच जारी है।
Advertisement
Advertisement