जिलाधिकारी शैलेश कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने औराई तहसील में समाधान दिवस
04 Oct 2025
रिपोर्टर--मुकेश कुमार यादव
जिलाधिकारी शैलेश कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने औराई तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जनता की समस्याएं सुनीं। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविंद शुक्ल भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए।
एक जमीनी बटवारे के मामले में जिलाधिकारी शैलेश कुमार ने औराई कोतवाल राम श्री गौतम को आदेश का पालन न करने पर फटकार लगाई। उन्होंने कोतवाल को तत्काल मौके पर जाकर मामले का निस्तारण करने और उसकी सूचना तहसील में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी के समाधान दिवस में आने से तहसील में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों में यह आशा रहती है कि जिलाधिकारी के निर्देशों पर अधिकारियों द्वारा तत्काल कार्रवाई की जाएगी, जिससे उन्हें बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
दोपहर 1 बजे तक लगभग 50 से अधिक प्रार्थना
अधिकारियों द्वारा तत्काल कार्रवाई की जाएगी, जिससे उन्हें बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
दोपहर 1 बजे तक लगभग 50 से अधिक प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से तीन का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जिलाधिकारी ने शेष सभी प्रार्थना पत्रों के संबंध में विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे मौके पर जाकर शिकायतकर्ता से मिलें, समस्या का निस्तारण करें और अपनी रिपोर्ट तहसील में प्रस्तुत करें।








