शत-प्रतिशत अभियान को सफल बनाने के लिए सभी संबंधितों की होगी अहम भागीदारी- डीएम
04 Oct 2025
रिपोर्टर--मुकेश कुमार यादव
विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 05 से 31 अक्टूबर व दस्तक अभियान 11 से 31अक्टूबर 2025 के सफल क्रियान्वयन हेतु जिलाधिकारी ने की बैठक
शत-प्रतिशत अभियान को सफल बनाने के लिए सभी संबंधितों की होगी अहम भागीदारी- डीएम
संचारी व दस्तक अभियान में क्वॉलिटी व विजिट आयामों में आगनबाड़ी व आशा करें जिम्मेदारी से निर्वहन-जिलाधिकारी
भदोही 03 अक्टूबर 2025ः-जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में 05 से 31 अक्तूबर 2025 तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा 11 से 31 अक्तूबर 2025 के मध्य दस्तक अभियान को लेकर अंतर्विभागीय समन्वय की बैठक कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने संचारी रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए पूरी तैयारी समयबद्ध ढंग से किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, डायरिया आदि संचारी रोगों से जुडे़ मामलों की आशंका को देखते हुए जनपद में अन्तर्विभागीय समन्वय से युद्धस्तर पर अभियान को आगे बढ़ाया जाए। जिलाधिकारी ने दस्तक अभियान के क्रियान्वयन के लिए नोडल अधिकारी की तैनाती कराने के लिए सम्बन्धित अधिकारी को निर्देश दिया। साथ ही प्रशिक्षण से छूटे हुए कर्मचारियों को मापप राउन्ड में शत्-प्रतिशत प्रशिक्षित कराया जाये। इसमें लापरवाही कत्तई बर्दाश्त नही की जायेगी। माईक्रोप्लान के अनुसार ही अधिकारी शत्-प्रतिशत कार्य समय से करायेंगे। उन्होंने बताया कि 05 अक्टूबर को स्कूल बन्द होने के कारण 06 अक्टूबर को बीआरसी ज्ञानपुर से संचारी रोग नियंत्रण अभियान का उद्घाटन किया जायेगा।
जिलाधिकारी ने बताया कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान जनपद में 05 से 31 अक्तूबर 2025 तक संचालित किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी 05 अक्टूबर से पहले संचारी रोग नियंत्रण के सम्बन्ध में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर लें। साप्ताहिक कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता, सैनिटाइजेशन तथा फॉगिंग का विशेष कार्यक्रम संचालित किया जाए। तालाबों, नालों व नालियों में एण्टी लार्वा का छिड़काव तथा कूड़े का निस्तारण ठीक ढंग से किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि निगरानी समितियां डोर-टू-डोर सर्वे करें और यदि कोई बच्चा बुखार आदि से ग्रसित है, तो उसे मेडिसिन किट उपलब्ध कराएं। साथ ही, महिलाओं तथा कुपोषित बच्चों को पुष्टाहार उपलब्ध कराया जाए। ग्रामीण स्तर पर संचारी रोगों के नियंत्रण हेतु तालाबों/नालों व नालियों की साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभागों से संचारी रोगों के नियंत्रण व रोकथाम के सम्बन्ध में किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की। साथ ही उन्होंने चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, नगर विकास, पंचायतीराज, आई0सी0डी0एस0, ग्राम्य विकास, चिकित्सा शिक्षा, शिक्षा, दिव्यांगजन सशक्तीकरण, कृषि, पशुपालन, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, सूचना विभाग तथा अन्य सभी सबंधित विभाग को स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय बनाकर संचारी रोगों की रोकथाम व नियंत्रण की के संबंध में कार्यवाही करें।
जिलाधिकारी ने उप पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि सुकर पालकों द्वारा मानव बस्तियों से दूर सुकर को पाला जाय। सुकर पालकों को अन्य रोजगार मुहैया उपलब्ध कराया जाय। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि पिछली कार्ययोजना से अक्टूबर माह की कार्ययोजना में क्या परिवर्तन/भिन्नता है उसकों स्पष्ट उल्लेख करें। साथ ही कार्य में नवाचार का प्रयोग करते हुए व्यापक स्तर पर संवेदीकरण के कवरेज को बढ़ाया जाय। उन्होंने डब्ल्यू एच ओ, यूनिसेफ व पार्थ संगठन के डाटा व ब्लाक स्तरीय डाटा में मिसमैच होने पर उसको सही कराते हुए सभी टीमें को कोआर्डिनेशन के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। इस अभियान के अन्तर्गत स्वच्छ भारत मिशन के बैनर तले पूरे जनपद में शत-प्रतिशत शौचालय/इज्जत घर सुनिश्चित करने का डीपीआरओ व समस्त बीडीओ को निर्देशित किया कि जिनके घरों में अभी तक शौचालय नही बना है,उनका ऑनलाईन फार्म भरवाते हुए उनको भी शौचालय लाभ से सुनिश्चित किया जाय। स्वच्छता व शौचालय का प्रयोग सभी के लिए अनिवार्य है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 संतोष कुमार चक ने द्वारा बताया गया कि शासन के निर्देशानुसार स्वास्थ्य व चिकित्सा विभाग को सौपें गये सभी कार्याे व दायित्वों का निर्वहन सभी डॉक्टर, चिकित्सा कर्मी, आशा, एएनएम, शत-प्रतिशत सुनिश्चित करेंगे शिथिलता व लापरवाही बरतने पर कठोर कार्यवाही की जायेगी। संचारी रोग नियंत्रण प्रभारी अधिकारी/जिला मलेरिया अधिकारी डॉ0 रामआसरे द्वारा बताया गया कि शासन द्वारा निर्धारित गाईडलाइन का सभी विभागों/अधिकारियों द्वारा कार्ययोजना बनाकर क्रियान्वयन किया जायेगा।
जिला विद्यालय निरीक्षक व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा बताया गया कि छात्र/छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकालकर, शिक्षकों द्वारा प्रार्थना सभा में बच्चों को संचारी रोग के प्रति जागरूक करेंगे। जिससे वे अपने माता पिता व परिजनों को जागरूक करेंगे।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविन्द शुक्ल, सीएमएस, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी ओ पी शुक्ला, डीपीआरओ संजय मिश्रा, समस्त खण्ड विकास अधिकारी/अधिशासी अधिकारी संबंधित चिकित्साधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी तथा एमओआईसी मौजूद रहे।








