कोरबा में सनकी ने की दो लोगों की बेल्ट से कि पिटाई, आधे घंटे तक दौड़ा-दौड़ाकर मारा लेकिन लोग बचाना छोड़ वीडियो बनाने लगे
03 Oct 2025

कोरबा में सनकी ने की दो लोगों की बेल्ट से कि पिटाई, आधे घंटे तक दौड़ा-दौड़ाकर मारा लेकिन लोग बचाना छोड़ वीडियो बनाने लगे
दशहरे के दिन कोरबा जिले में एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने नशे की हालत में दो युवकों की बेरहमी से बेल्ट से पिटाई कर दी। घटना का वीडियो भी सामने आया है जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में आरोपी युवक ‘भगवा राज जिंदाबाद’ के नारे लगाते हुए पीड़ितों को बेल्ट से पीटता नजर आ रहा है। पीड़ित युवक हाथ जोड़कर रहम की गुहार लगाते रहे, लेकिन आरोपी करीब आधे घंटे तक उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर मारता रहा। जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। घटना खरमोरा स्थित अटल आवास के पास की है। पीड़ितों में चंदन महराना (23वर्ष) निवासी रामनगर और राजकुमार, निवासी अमरैया पारा शामिल हैं। दोनों ने बताया कि आरोपी युवक नशे की हालत में लगातार उनसे पैसे मांग रहा था। पैसे न देने पर उसने उनके साथ मारपीट की और उनका खाना तक फेंक दिया। विडंबना यह रही कि घटना स्थल पर मौजूद लोग मदद करने के बजाय सिर्फ वीडियो बनाते रहे, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया। वायरल वीडियो में आरोपी युवक अपने बॉस को वीडियो कॉल करते हुए भी दिखाई दे रहा है,जबकि पीड़ित युवक माफी मांगते नजर आते हैं। जिससे बात उस दिशा मे लेकर जा रही है की यह घटना मे क्या वह व्यक्ति जो वीडियो कॉल मे था और जो वीडियो बना रहा था दोनो भी शामिल है । क्या उन पर भी कोई कार्यवाही की जाएगी
Advertisement
Advertisement