ग्राम पंचायत सकट्या के ग्राम नयापुरा बजगांव में ग्राम सभा की बैठक हुई संपन्न,ग्राम विकास को लेकर चर्चा
03 Oct 2025

ग्राम पंचायत सकट्या के ग्राम नयापुरा बजगांव में ग्राम सभा की बैठक हुई संपन्न,ग्राम विकास को लेकर चर्चा
खातेगाँव- ग्राम पंचायत सकट्या के ग्राम नयापुरा बजगांव में गुरुवार को ग्राम सभा की बैठक संपन्न हुई। बैठक में ग्रामीणों ने गांव की मूलभूत समस्याओं पर खुलकर अपनी बात रखी। पेयजल की कमी, टूटी सड़कें, नालियों की सफाई और बिजली की अनियमित आपूर्ति जैसे मुद्दे प्रमुखता से सामने आए। वहीं शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी पर भी ग्रामीणों ने चिंता जताई। सरकारी योजनाओं के लाभ में देरी की शिकायतें भी रखी गईं।
Advertisement
Advertisement