विजयदशमी पर कटघोरा थाना परिसर में हुआ शस्त्र पूजन
02 Oct 2025

विजयदशमी पर कटघोरा थाना परिसर में हुआ शस्त्र पूजन
विजयदशमी के पावन अवसर पर पूरे प्रदेश में बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में कोरबा जिले के कटघोरा थाना परिसर में विशेष आयोजन किया गया, जहां पारंपरिक विधि-विधान से शस्त्र पूजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में एसडीओपी डी.के. सिंह, थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी सहित थाना स्टाफ एवं पुलिस जवान मौजूद रहे। अधिकारियों ने परंपरागत रीति-रिवाजों के अनुसार विधिवत पूजा-अर्चना कर शस्त्रों का पूजन किया। इस अवसर पर सभी ने समाज में सुरक्षा, शांति और न्याय की भावना को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया। अधिकारियों और जवानों ने एकजुट होकर बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक पर्व दशहरा को आत्मसात करते हुए यह संदेश दिया कि पुलिस बल सदैव जनता की सुरक्षा और समाज में न्याय व्यवस्था को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।