छैनाकछार (बी) में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कांग्रेस पार्टी का कार्यक्रम, पूर्व विधायिका सुनीता पटेल ने किया बुजुर्गों का सम्मान
02 Oct 2025

छैनाकछार (बी) में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कांग्रेस पार्टी का कार्यक्रम, पूर्व विधायिका सुनीता पटेल ने किया बुजुर्गों का सम्मान

गाडरवारा तहसील अंतर्गत ग्राम छैनाकछार (बी) में आज महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कांग्रेस पार्टी द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर कांग्रेस की पूर्व विधायिका श्रीमती सुनीता पटेल एवं जिला सदस्य सुश्री मोना कौरव सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोनों महान नेताओं की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

कार्यक्रम के दौरान श्रीमती सुनीता पटेल ने ग्राम के बुजुर्गों को साल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ “वोट चोर गद्दी छोड़ो” जैसे नारे भी लगाए।

 

गांव में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए। सभा को संबोधित करते हुए सुनीता पटेल ने जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।

यह आयोजन गांववासियों में उत्साह का विषय रहा और राजनीतिक हलचल का केंद्र बना।