खातेगांव पुलिस थाना परिसर में पारंपरिक शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया।
02 Oct 2025

खातेगांव पुलिस थाना परिसर में पारंपरिक शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया।
खातेगांव। विजयादशमी के पावन अवसर पर गुरुवार को खातेगांव पुलिस थाना परिसर में पारंपरिक शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया। थाना प्रभारी के नेतृत्व में समस्त पुलिस स्टाफ ने विधि-विधान से शस्त्रों की पूजा-अर्चना की। पूजन के दौरान देवी शक्ति की आराधना करते हुए देश, प्रदेश और नगर में शांति, सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की गई।