पद्मविभूषण पंडित छन्नूलाल मिश्र का निधन, 89 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
02 Oct 2025
Reporter-- Ravishankar
पद्मविभूषण से सम्मानित और महान अर्ध-शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र का गुरुवार, 2 अक्टूबर को तड़के निधन हो गया। उन्होंने सुबह करीब 4:30 बजे मिर्जापुर (उत्तर प्रदेश) स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। वे 89 वर्ष के थे। वह पिछले कुछ समय से बीमार थे। उनका बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सांइस में इलाज चल रहा था। कई मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, उनकी छोटी बेटी डॉ. नम्रता मिश्रा ने बताया कि मिश्र की तबीयत बुधवार देर रात बिगड़ गई थी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने सुबह करीब 4:30 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया।








