"भक्ति व उत्साह के माहौल में सम्पन्न हुआ छैनाकछार (बी) में मां जगदंबा का विसर्जन"
02 Oct 2025

चीचली जनपद के अंतर्गत आने वाले ग्राम छैनाकछार (बी) में मां जगदंबा का विसर्जन बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

भक्ति गीतों और जयकारों से गूंजते वातावरण में भक्तों ने माता रानी को भावभीनी विदाई दी।

 

गांववासियों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से भी भारी संख्या में श्रद्धालु इस अवसर पर मौजूद रहे।

विसर्जन यात्रा के दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई और पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा।

 

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में डोंगरगांव एवं चीचली थाना पुलिस प्रशासन का विशेष सहयोग रहा।

गांव छैनाकछार (बी) में मां जगदंबा की शोभायात्रा और विसर्जन का यह दृश्य श्रद्धा और आस्था का अद्वितीय संगम बन गया।