सड़क हादसे में बड़ा हादसा टला,थाना प्रभारी और मोटरसाइकिल चालक दोनों सुरक्षित
01 Oct 2025

सड़क हादसे में बड़ा हादसा टला,थाना प्रभारी और मोटरसाइकिल चालक दोनों सुरक्षित
कन्नौद। आष्टा से कन्नौद की ओर आ रहे सतवास थाना प्रभारी की कार शुक्रवार को कुसमानीया क्षेत्र में एक मोटरसाइकिल से टकरा गई। अचानक हुई इस दुर्घटना में कार और बाइक दोनों को नुकसान पहुंचा है। गनीमत रही कि थाना प्रभारी पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें किसी प्रकार की चोट नहीं आई। वहीं मोटरसाइकिल चालक को मामूली चोटें आईं, जिसे प्राथमिक उपचार दिया गया है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। हादसे के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने नियंत्रित कर दिया। ग्रामीणों ने राहत की सांस ली कि समय रहते कोई बड़ा हादसा टल गया।
Advertisement
Advertisement