बिलासपुर - रतनपुर के खेत में पति पत्नी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है
01 Oct 2025

बिलासपुर - रतनपुर के  खेत में पति पत्नी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है
यह मामला रतनपुर का है जहाँ पति पत्नी का शव मिला है जिसमे पति का शव पेड़ में फांसी के फंदे पर लटका मिली तो वहीं पत्नी का शव खेत के मेढ़ पर पड़ा मिला. घटना के बाद घर में मातम पसरा हुआ है. जानकारी के मुताबिक 12 साल पहले दोनों की लव मैरिज हुई थी । घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जांच की शुरू कर दी है. मृतकों की पहचान अमित कुमार इंदुआ और अंजू इंदुआ के रूप में हुई है. इस मामले में मृतक अमित की मां दुरपति बाई ने बताया कि अमित बीती रात अपनी पत्नी और बच्चों के साथ महामाया मंदिर गए थे. दर्शन कर काफी देर रात घर पहुंचे और सभी खाना खाकर सो गए थे, लेकिन कब उनके बेटे और बहू घर से निकले, इसकी जानकारी नहीं है. आज सुबह लोगों के माध्यम उन्हें जानकारी मिली कि उनके खेत के पास ही दोनों की लाश मिली है । जानकारी के अनुसार मृतकों के दो बच्चे हैं. बड़ी बेटी 10 वर्ष की और बेटा 7 वर्ष का है. मासूम बच्चे बार-बार पूछ रहे हैं कि आखिर उनके मम्मी पापा कहां है.
Advertisement
Advertisement