देवास में बदबू की शिकायत पर मेंगो माजा ड्रिंक के नमूने जांच को भेजे
01 Oct 2025
रिपोर्टर-- रवि कुमरे
देवास। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री सुरेन्द्र ठाकुर ने मंगलवार को श्री सिद्धि विनायक रेस्टोरेंट, बिलावली बायपास चौराहा मक्सी रोड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मेंगो माजा ड्रिंक के टेट्रा पैक एवं बोतल दोनों नमूने लिए गए और उन्हें राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया।
अधिकारियों ने बताया कि-
सोशल मीडिया पर मेंगो माजा में बदबू आने की शिकायत सामने आई थी। विभाग ने तत्काल संज्ञान लेकर कार्रवाई की। जांच रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी कि पेय मानकों के अनुरूप है या नहीं। लोगों को सलाह दी गई है कि संदिग्ध पैकिंग वाले पेय का उपयोग न करें।








