इंदौर में कल आयोजित होगी जयस छात्र युवा संसद
01 Oct 2025

इंदौर में कल आयोजित होगी जयस छात्र युवा संसद
इंदौर। महात्मा गांधी जयंती (2 अक्टूबर) के अवसर पर जयस छात्र संगठन द्वारा एक ऐतिहासिक युवा छात्र संसद का आयोजन किया जा रहा है। यह भव्य आयोजन इंदौर के रविंद्र नाट्य गृह में संपन्न होगा। इस संसद का उद्देश्य आदिवासी युवाओं को संसदीय प्रणाली की समझ देना, बहस की परंपरा को मजबूत करना और समाज के ज्वलंत मुद्दों को सामने लाना है। कार्यक्रम में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार तथा आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार जैसे विषयों पर चर्चा होगी। आयोजकों ने प्रदेश भर के आदिवासी युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न विचारधाराओं से जुड़े लोगों से इस कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।
Advertisement
Advertisement