खातेगांव तहसील के ग्राम श्रीनगर झिरनिया में कुपार लिंगो बाबा के अनावरण को लेकर बैठक संपन्न
30 Sep 2025

खातेगांव तहसील के ग्राम श्रीनगर झिरनिया में कुपार लिंगो बाबा के अनावरण को लेकर बैठक संपन्न
देवास। खातेगांव तहसील के ग्राम श्रीनगर झिरनिया में गोंड समुदाय के धर्मगुरु पारी कुपार लिंगो बाबा के अनावरण कार्यक्रम को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्रामवासियों सहित खातेगाँव, हरणगाँव, कन्नौद, कुसमानिया एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में युवा साथी, बुजुर्ग एवं मातृशक्ति उपस्थित रही। सर्व समिति के निर्णय अनुसार यह ऐतिहासिक आयोजन 30 नवंबर 2025, रविवार को किया जाएगा। इस दिन धर्मगुरु कुपार लिंगो बाबा की गाथा का भव्य अनावरण हजारों की उपस्थिति में संपन्न होगा। आयोजन में न केवल मध्यप्रदेश बल्कि अन्य राज्यों से भी आदिवासी समाज के सगाजन शामिल होंगे। यह कार्यक्रम गोंड समुदाय की आस्था और एकता का प्रतीक बनेगा तथा एक ऐतिहासिक क्षण के रूप में दर्ज किया जाएगा।
Advertisement
Advertisement