कन्नौद गरबा प्रतियोगिता में "जय सेवा गरबा मंडल खातेगांव " ने पाँचवाँ स्थान प्राप्त
29 Sep 2025

कन्नौद गरबा प्रतियोगिता में
कन्नौद। विगत रात्रि श्री बेहड़ा बाबा नवदुर्गा उत्सव समिति द्वारा माँ गिरजेश्वरी के पावन दरबार में विशाल गरबा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र की कई गरबा मंडलियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर जय सेवा गरबा मंडल, खातेगांव ने आकर्षक व उत्कृष्ट प्रस्तुति दी और निर्णायकों द्वारा उन्हें पाँचवाँ स्थान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं व दर्शकों की भारी भीड़ रही। आयोजन समिति ने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ युवाओं में सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं के प्रति जुड़ाव को और मजबूत करती हैं।