स्वच्छता पखवाड़ा अभियान अंतर्गत नगर परिषद कन्नौद की पहल
29 Sep 2025

स्वच्छता पखवाड़ा अभियान अंतर्गत नगर परिषद कन्नौद की पहल
कन्नौद। स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के तहत जिले में कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह के मार्गदर्शन में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में नगर परिषद कन्नौद द्वारा वार्डों में रहवासियों को दो डस्टबिन में गीला और सूखा कचरा अलग-अलग रखने के लिए प्रेरित किया गया। नागरिकों से अपील की गई कि वे शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में सहयोग करें। नगर परिषद का कहना है कि जनता के सहयोग से कन्नौद को स्वच्छता में नंबर वन बनाने का सपना साकार किया जा सकता है। सेवा पखवाड़ा अभियान अंतर्गत सार्वजनिक स्थलों पर सामूहिक साफ-सफाई की जा रही है। महिला सशक्तिकरण से जुड़ी गतिविधियां भी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में चल रही हैं। यह अभियान 2 अक्टूबर, गांधी जयंती तक निरंतर जारी रहेगा। अभियान के अंतर्गत जिले के स्कूलों में भी व्यापक साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है। विद्यार्थियों को स्वच्छता एवं नशा मुक्ति की शपथ दिलाई जा रही है। साथ ही स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन कर जल संरक्षण, वृक्षारोपण और जल संवर्धन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी जा रही हैं।