सुसनेर में सोमवार को निकलेगी विशाल चुनर यात्रा
28 Sep 2025
Reporter-- Ram chandra
सुसनेर में सोमवार को निकलेगी विशाल चुनर यात्रा
सुसनेर। शारदीय नवरात्र पर्व पर भक्तिमय माहौल के बीच नगर में कल सोमवार, 29 सितम्बर 2025 को विशाल चुनर यात्रा का आयोजन किया जाएगा। माता शीतला सेवा समिति एवं समस्त सुसनेर व ग्रामीण अंचल के श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ी यह यात्रा दोपहर 2 बजे श्री नवदुर्गा माता मंदिर (बिजली विभाग, परसूलिया रोड) से प्रारंभ होगी। यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए श्री शीतला माता मंदिर प्रांगण पहुंचेगी, जहां माता रानी को चुनरी अर्पित कर विशेष अनुष्ठान संपन्न होंगे।
आयोजन समिति ने बताया कि यह यात्रा सर्व मनोकामना सिद्धि हेतु निकाली जा रही है। चुनर यात्रा में श्रद्धालुजन माता के जयकारों के साथ चलेंगे, नगर में जगह-जगह स्वागत व प्रसाद वितरण की व्यवस्था रहेगी।
कन्या पूजन व कन्या भोज
कार्यक्रम के तहत आगामी 6 अक्टूबर 2025, सोमवार को सुबह 10 बजे से विशाल नगर कन्या पूजन एवं कन्या भोज का आयोजन भी माता शीतला मंदिर मेला ग्राउंड, सुसनेर में किया जाएगा। इस अवसर पर सैकड़ों कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराया जाएगा।








