छैनाकछार (बी) में महावीर मंडल का महाप्रसादी कार्यक्रम: शारदीय नवरात्रि पर उमड़ा जनसैलाब
28 Sep 2025

छैनाकछार (बी) में महावीर मंडल का महाप्रसादी कार्यक्रम: शारदीय नवरात्रि पर उमड़ा जनसैलाब

चीचली जनपद के अंतर्गत आने वाले गांव छैनाकछार (बी) में शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर महावीर मंडल छैनाकछार (बी) द्वारा आयोजित महाप्रसादी कार्यक्रम में भारी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीणजन शामिल हुए। इस धार्मिक आयोजन में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और भक्ति-भाव से प्रसादी ग्रहण की।

 

महावीर मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य सामाजिक एकता, भाईचारे और धार्मिक भावना को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम के सफल संचालन में महावीर मंडल के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह ने महावीर मंडल द्वारा किए गए इस आयोजन की सराहना की और इसे एक सफल और भव्य धार्मिक आयोजन बताया। आयोजन की सफलता ने एक बार फिर महावीर मंडल की सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका को प्रदर्शित कि

या।

Advertisement
Advertisement