खातेगांव प्रगति समिति की अनोखी पहल – कंप्यूटर सेंटर का उद्घाटन
28 Sep 2025
रिपोर्टर-- रवि कुमरे
खातेगांव। समाज प्रगति सहयोग द्वारा प्रोत्साहित खातेगांव प्रगति समिति ने एक नई पहल करते हुए कंप्यूटर सेंटर का शुभारंभ किया। समिति पिछले 18 वर्षों से खातेगांव और आसपास के 39 गांवों में महिला सशक्तिकरण, आजीविका वृद्धि तथा कौशल विकास के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है।
यह कंप्यूटर सेंटर ABF द्वारा समाज प्रगति सहयोग को प्रदत्त फंड से स्थापित किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को डिजिटल साक्षरता प्रदान कर उन्हें तकनीकी रूप से सशक्त बनाना है।
उद्घाटन समारोह में उपस्थित लोगों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ झलक रहा था। सभी ने समिति की इस नई पहल की सराहना की और इसे महिला विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।








