स्वस्थ नारी सशक्त परिवार पखवाड़ा के अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर व रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन ।
28 Sep 2025

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार पखवाड़ा के अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर व रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन ।
बडौद। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बडौद में दिनांक 28.09.2025 को स्वस्थ नारी सशक्त परिवार पखवाड़ा के अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर व रक्त्तदान शिविर का हुआ आयोजन। शिविर का शुभारंभ जनप्रतिनिधि ओम मालवीय जिला अध्यक्ष भाजपा, सुरेश परिहार जिला महामंत्री, राहुल जैन जिला उपाध्यक्ष, मेहरबान सिंह परिहार जनप्रतिनिधि बडौद, सचिन लंववंशी नगर परिषद अध्यक्ष, सुरेन्द्र सिंह परिहार मण्डल अध्यक्ष, विपिन चौहान महामंत्री, पारस जैन महामंत्री, एवं ब्लॉक के समस्त जनप्रतिनिधी तथा ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ विवेक पुलैया, जिला चिकित्सालय की टीम डॉ डीएस परमार एमडी मेडिसिन, डॉ आरएल मालवीय इएनटी विशेषज्ञ, डॉ एके खान स्त्री रोग विशेषज्ञ, स्मिता चतुर्वेदी ब्लड बैंक इंचार्ज, विवेक शर्मा लेब टेक्निशियन, सामु.स्वा. केन्द्र बडौद डॉ विजेन्द्र चुरिहार नेत्र रोग विशेषज्ञ, डॉ शगुफ्‌ता खान महिला चिकित्सक, डॉ कनिष्क भावसार जनरल फिजिशियन, एवं सामु स्वास्थ केन्द्र बडौद का समस्त स्टॉफ की मोजुदगी में शिविर का शुभारंभ किया गया। समाचार लिखे जाने तक शिविर में 16 यूनिट रक्तदान रक्तदाताओं द्वारा किया गया, एवं शिविर में आस पास के ग्रामीण क्षेत्र से महिला रोगीयों की स्वास्थ्य कि जांच जिला एवं ब्लॉक की टीम द्वारा कि गई। जिसमें बीपी, शुगर, एनिमीया, कैंसर रोग, स्क्रिनिंग, क्षय रोग, आदी का उपचार कर दवाई वितरण कि गई। आभार व्यक्त ब्लॉक के बीईई रामलाल सिसोदिया किया गया। उक्त्त जानकारी संस्था में पदस्थ डाटा एन्ट्री ऑपरेटर अशोक राठौर द्वारा दी गई।