कोरबा एसपी ऑफिस में पदस्थ आरक्षक कृष्ण कुमार खरिया की हार्ट अटैक से मौत
28 Sep 2025
Reporter-- Ravishankar
जिले के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ आरक्षक कृष्ण कुमार खरिया का दिल का दौरा पड़ने से आकस्मिक निधन हो गया। यह दुखद घटना शनिवार दोपहर उस समय हुई जब अचानक सीने में दर्द और बेचैनी की शिकायत के बाद वह स्वयं बाइक से अस्पताल पहुंचे थे। चिकित्सकों द्वारा तत्काल उपचार शुरू किया गया, लेकिन प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बच सकी। जानकारी के अनुसार आरक्षक खरिया का स्वास्थ्य सामान्य था और वह रोज़ की ड्यूटी में पूरी तरह सक्रिय रहते थे। शनिवार को अचानक तबीयत बिगड़ने पर बिना किसी को परेशान किए वे खुद अस्पताल पहुंचे। गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया, लेकिन कुछ घंटों के भीतर ही उन्होंने अंतिम सांस ली।








